Navratri Kanya Pujan Gift Ideas: कन्याओं को क्या gift (🎁) दें। कन्या पूजन में जरूर दें ये उपहार, मिलेगा माता रानी का आशीर्वाद | देखें Top 10 Useful Gifts

Navratri पर क्या उपहार दे 

कंजक 🎁आइडियाज इन हिंदी 

नवरात्री कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज 

इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेगे कि हम कन्या पूजन पर कन्याओं को क्या भेंट (🎁) दें | 

कन्या पूजन गिफ्ट आइडियाज: कम बजट में कंजक के लिए 10 सबसे बेहतर भेंट 

 नवरात्री पर अष्ठमी और नवमी पर , हम सभी  उपवास रखकर कन्या पूजन करते हैं उन्हें दक्षिणा के साथ कुछ चीजें भेट करते हैं। इस दिन हम 2साल से लेकर 9 या 10 साल की कन्याओं को बुलाते हैं,जैसा कि हम जानते हैं कि ये कन्यायें स्कूल जाती हैं, इसलिए आप उन्हें स्टेशनरी से सम्बंधित सामिग्री भी दे सकते हैं जिसकी चर्चा
 मैं यहाँ करने जा रही हूँ।

यूनिक कन्या पूजन गिफ्ट्स (🎁) 

फॉर स्माल एंजेलस 

शिक्षा से जुड़े उपहार 

बच्चे अधिकांश रूप से drawing करना पसंद करते हैं इसलिए उन्हें crayon कलर दे सकते हैं,ये उनके स्कूल में भी काम आयेंगे, इसके अतिरिक्त आप pencil, eraser, notebook,रखने के लिए पाउच या pencil box भी दे सकते हैं। स्कूल बैग की key - चेन देने का रिवाज़ है।

आप अपने बजट के हिसाब से gift🎁का चुनाव कर सकते हैं।  

नवरात्री कन्या पूजन आइटम लिस्ट 


Clay-set देने से बच्चों को बिजी रख सकते हैं और वे कुछ नयी चीजों को बनाना सीखते हैं। बच्चों को स्वयं काम करना बहुत भाता है, वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। कहानी की किताबें भी दे सकते हैं। Stickers (जो कि रात में चमकते हैं) देकर कन्याओं के चेहरे की चमक देख सकते हैं।

उपयोगी एक्सेसरीज 

कन्याओं को ये सामान बहुत पसंद होता है जैसे रंग बिरंगे hairband, clips देना अच्छा होता है। आजकल हैंड सेनिटाज़र और साबुन देने का चलन है।

इसके अलावा बच्चों को स्टील का टिफ़िन बॉक्स,वाटर बॉटल और छोटा छाता भी दे सकते हैं आप टिफ़िन बॉक्स में चॉकलेट, ड्राई फ्रूट का छोटा पैक या हल्दीराम का नमकीन रख सकते हैं।

ट्रेडिशनल आइटम्स 

 कन्याओं को देवी का रूप मानते हैं इसलिए आप चूड़ी, बिंदी और चुनरी भी भेंट स्वरूप दे सकते हैं।


 स्नैक्स & स्वीट्स पैक

घर की बनी मिठाई, ड्राई फ्रूट्स की पोटली, या चॉकलेट्स का छोटा पैक 




किचन/स्टील के बर्तन (आइटम)

स्टील की छोटी कटोरी,गिलास, या प्लेट सेट 





टिप्पणियाँ