रंगों का पर्व और सफ़ेद रंग - परंपरा या ट्रेंड
होली रंगों का पावन पर्व और सफ़ेद रंग, कुछ अजीब लगता है ना , क्योकि किसी भी पर्व पर सफ़ेद कपड़ों को पहनना निषेध है लेकिन फिर भी आज के समय में सभी सफ़ेद टीशर्ट या कुर्ता पहनते हैं |
होली पर सफ़ेद आउटफिट पहनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे सफ़ेद पर कोई भी रंग उभरकर
आता है| हम को पता, कि सफ़ेद रंग पर लाल, नीला, पीला, हरा और गुलाबी रंग अलग से दिखाई देते हैं |आजकल ही नही , पुराने ज़माने में भी लोग केवल होली ही नही खेलते थे बल्कि नाच गाने के साथ साथ मस्ती भी करते हैं अब तो वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर upload करते हैं |
सफ़ेद कपडे होली पहनने से लुक भी अच्छा आता है इसके अतिरिक्त ऐसा माना जाता है,
कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में मनाया जाता है जैसे काले रंग को हम बुराई
और अंधकार का प्रतीक मानते है | उसी तरह सफ़ेद रंग शांति, पवित्रता और जीवन में नई शुरुआत को
दिखाता है | कुछ लोगों का मानना है, कि होली बसंत ऋतु का त्यौहार है| बसंत ऋतु में रंग बिरंगे
फूलो को देखकर वैसे भी मन प्रसन्न होता है,और फिर साथ में होली का पर्व हो तो चार चाँद लग जाते हैं |
होली के पर्व पर ध्यान देने योग्य बातें :
होली खेलने से पहले कोशिश करें ,कि बालों में तेल और स्किन पर sunscreen या नारियल तेल भी लगा सकते हैं| पुराने या जो आपको रिजेक्ट करने हैं वही कपड़े पहनकर होली खेलें क्योकि अगर धोने के बाद भी रंग ना निकले तो कोई परेशानी नही है| ज्यादातर लोग सूती वस्त्र पहनते हैं, ये कपड़े बहुत पतले नही होने चाहिए| पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर होली खेलें इससे रंग लगने के कम chance होंगे| अगर आपको ये लगता है, कि होली के रंग सफ़ेद कपड़ों पर से कैसे हटेंगे तो आप उसकी जगह navy blue, dark brown रंगों के परिधान का चयन कर सकते हैं |
Sunglasses:
हमारी आँखों में रंग यानी कि केमिकल जाने का डर नही होता है ,साथ ही ये स्टाइलिश भी लगता है |
Scarf:
कुछ लोग बालों को बचाने के लिए scarf बांधते हैं |
Chappal:
घर में पहनने वाली चप्पल ही पहने, यह ध्यान रखें कि उसकी ग्रिप ठीक है
या नही क्योकि चप्पल सही नही होगी तो गिरने का डर रहता है |
लेडीज ड्रेस होली के लिए :
सफ़ेद सूती कुरता और जीन्स 👖
पुरानी टीशर्ट 👕और शॉर्ट्स पहनकर खेलना अच्छा रहता है अगर
आप ट्रेडिशनल लुक चाहते हैं तो अनारकली सूट सबसे सही option है ,
आप इसके साथ हल्का दुप्पटा पहन सकती हैं |
जेंट्स के लिए होली की ड्रेस :
सूती कुर्ता जीन्स के साथ 👖
इसके अलावा कॉटन शर्ट और जीन्स पहनने में भी आरामदायक होता होता है,
पुरानी टीशर्ट और ट्रैक पैंट पहने अगर आप होली खेलने के शौक़ीन हैं |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें