होलिका दहन के समय आप अग्नि क्या डालें कि आपका भाग्य बदल जाये कुछ लोगों
का मानना है कि अगर हम जलती हुई पवित्र अग्नि में नीचे बताई गयी कुछ चीजें समर्पित
करते है तो घर में खुशहाली आती है जानें वो कौन सी चीजें जिन्हें हमको पवित्र अग्नि में
अर्पित करना चाहिए।
सूखा नारियल :
कुछ लोग घर में भी होली जलाते हैं उसमें भी नारियल अर्पित करते हैं कभी कभी कुछ लोग
नारियल को ऊपर से काटकर फिर उस पर कलावा बांधकर, नारियल को भूनते हैं, भूनने
के बाद उसे सभी लोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं,ये मान्यता है कि अगर हम पावन अग्नि
में नारियल को अर्पित करते हैं,तो हमारे जीवन के कष्ट भी ख़त्म हो जाते हैं।
गेहूं की बाली :
मार्च में नई फसल पक कर तैयार होती है, इस खुशी में लोग नाचते और गाते हैं,साथ में होली
के पर्व पर पवित्र अग्नि में बाली को भूनते हैं,फिर अपने दोस्तों को बाँट कर खाते है।
चावल :
चावल को हम साबूत इस्तेमाल करते हैं, ये अर्पित करने से समृद्धि आती है।
बताशे और गुजिया :
होली पर सबसे ज्यादा हम गुजिया खाना पसंद करते हैं,लेकिन पहले बताशे
और गुजिया को पवित्र अग्नि में समर्पित करते हैं।
काले तिल :
नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए हम काले तिल अर्पित करते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें