घर पर कम बजट में मेहंदी लगाने की योजना कैसे बनाएं!| Budget Mehandi Ideas: कम बजट में मेहंदी सेरेमनी को ऐसे बनाएं खास।
पुराने जमाने में ही नहीं, बल्कि आज भी शुभ कार्य मेहंदी से आरम्भ हो जाते हैं, इस दिन से पहले लोग शुभ महूर्त पंडितजी से निकलवा कर शादी की date बताते हैं, लेकिन इस दिन बिना पंडितजी से पता करके हम घर में शुभ कार्य का आयोजन कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम ये जानेंगे कि शादियों में मेहंदी फंक्शन को हम कम बजट में भी शानदार फंक्शन कैसे कर सकते हैं, ताकि लोग कहें वाह! क्या सजावट है।
Budget Wedding :
20 हज़ार से कम में मनाना है मेहंदी का फंक्शन
तो ऐसे करें तैयारी
कम बजट मे खूबसूरत मेहंदी सेटअप कैसे करें :
2000 से बाद के ज़माने की मेंहदी की रस्म:
वर्तमान समय मे मेंहदी कि रस्म केवल हाथों मे मेंहदी लगाने तक ही नही है बल्कि एक function होता है जिसमे डांस और मस्ती भी होती है ज्यादातर तो कोरियोग्राफर को बुलाकर डांस के स्टेप्स सीखे जाते हैं दुल्हन की फ्रेंड्स और बहने डांस करती हैं कभी कभी दुल्हन भी डांस करती हैं महिलाएं ट्रेडिशनल मेंहदी के गाने गाती हैं, इसके अतिरिक्त बॉलीवुड और वेडिंग के गानों पर भी नाच करते हैं |
2000 से पहले के ज़माने की मेहंदी की रस्म :
पहले ज़माने मे मेंहदी की रस्म बहुत सादगी से होती थी बस घर मे ही जो रिश्तेदार आप जाते थे वो ही ढोलक पर गाने गा लेते थे, और कुछ लोग डांस भी करते थे लेकिन पहले से कोरियग्राफर को बुलाकर सीखते नही थे |
मेंहदी स्पेशल Wedding Songs की लिस्ट दे रही हूँ, हो सकता है आप को कोई song डांस के लिए ठीक लगे :
मेंहदी हैं रचनेवाली - फ़िल्म Zubeidaa
मेंहदी लगा के रखना - फ़िल्म DDLJ
London Thumakda - फ़िल्म Queen
Banno -फ़िल्म Tanu Weds Manu Returns
Cutiepie - फ़िल्म Ae Dil Hai Muskil
Din Shagan Da - फ़िल्म Jasleen Royal
Laung Da Lashkara- फ़िल्म Patiala House
Navrai Majhi- English वइंग्लिश
ढोलक पर गाने के लिए ट्रेडिशनल सांग्स
- बन्नो तेरी अंखिया सुरमे दानी
- लठ्ठे दी चादर
- मेंहदी है सजने वाली
मेंहदी को लेकर लोगों की धारणा :
कुछ लोगों का मानना है कि हिन्दू विवाह में मेहंदी को बहुत शुभ मानते हैं ऐसी मान्यता है कि अगर किसी लड़की के हाथ में मेहंदी गहरी रच जाती है तो उसका वैवाहिक जीवन सुखद होता है क्योकि उसे अपने पति का सच्चा प्यार मिलता है इसके अलावा मेहंदी लगाने से हमारे पास से negative energy दूर होती है,और शादी मे मेहंदी वाले दिन से लोगों मे नई ऊर्जा का संचार होता है सभी लोग नाच गाना और मस्ती करते है इसी दिन से दूल्हा और दुल्हन के जीवन मे नई जिंदगी की शुभ शुरुआत होती है ऐसा मानना है कि मेहंदी के लगने के बाद दुल्हन को मानसिक शान्ति मिलती है
मेहंदी समारोह का शादी में महत्व :
शादी समारोह में मेहंदी का विशेष महत्व होता है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। मेहंदी को शुभ और मंगलकारी माना जाता है, और यह दुल्हन के श्रृंगार का एक महत्वपूर्ण अंग होती है। यह मान्यता है कि मेहंदी का गहरा रंग नवविवाहित जोड़े के बीच प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसके अलावा, मेहंदी की सुगंधित खुशबू और लुभावने डिज़ाइन न केवल सौंदर्य को बढ़ाते हैं, बल्कि यह एक तरह की कला का प्रदर्शन भी करते हैं। इसके साथ ही, मेहंदी का समारोह परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशी और उल्लास के माहौल में मनाया जाता है, जिससे रिश्तों में और भी मिठास आ जाती है। इस प्रकार, मेहंदी न केवल एक सौंदर्य प्रसाधन है, बल्कि यह सांस्कृतिक धरोहर और परंपरागत मान्यताओं का प्रतीक भी है।
शादी में मेहंदी लगाने के लाभ :
बजट फ्रेंडली विलेज थीम सेट अप (डेकोरेशन ) :
- बैकड्राप : (₹ 800 से ₹2000)
- फूलों की माला (गैंदा के फूलों का ही इस्तेमाल करें या अगर उपलब्ध नहीं हैं तो
- आर्टिफिशल फूलों का भी प्रयोग कर सकते हैं )
- रंगीन दुपट्टे या बांधिनी साड़ी को दीवार पर टांगे
- देसी झोपडी style बनाने के लिए मिट्टी के रंग
- का कपड़ा इस्तेमाल करें
बैठने के लिए व्यवस्था (₹400 - ₹1000)
- लकड़ी की चौकी या खाट
- रंगीन कुशन
- फूलों से सजी चोटी टेबल
- मिट्टी के घड़े
- सरसों के फूल या फिर नकली खेत स्टाइल सजावट
- टोकरी मे फूल और मेंहदी कोन
- ढोलक और चटाई
- इस तरह विलेज थीम स्टाइल मे हम (₹3000से ₹ 5000) मे आराम से डेकोरेशन कर सकते हैं।
येल्लो थीम मेहंदी सेलिब्रेशन :
- Phool🌼
- गैंदे के फूलों की माला
- Sunflower के कुछ फूल (जिससे डेकोरेशन का लुक मॉडर्न लगे )
बैकड्राप (₹500 से ₹1000)
- फूलों की लटकन या फिर पीला कपड़ा
- थोड़े से पीले और सफ़ेद गुब्बारे
- "मेहंदी " लिखा हुआ बोर्ड
देसी लुक (₹ 600 - ₹800)
- हल्दी और मेहंदी की थाली
- रंगोली
- पीले गुब्बारे
- दो मटके
- दीये
बैठने के लिए (₹500 से ₹700)
- घर की चौकी या सोफा
- पीला बेडशीट
- तीन या चार कुशन (जो घर पर यूज़ होते हों)
- बेडशीट पर ऊपर से फूलों की पंखुड़ी डाल दें
सजावट के लिए सामान (₹400)
- फूलों की टोकरी
- ढोलक
- ब्लूटूथ स्पीकर पर मेहंदी के गाने
- फोटोशूट के लिए फोटोबूथ
- पूजा की थाली
- मेहंदी कोन
- फूलों की माला
दुल्हन के outfit
- शरारा या गरारा सेट
- मिरर वर्क या गोटा पट्टी
ज्वेलरी
- चन्दबाली इयररिंग्स
- ऑक्सीड़ाइज्ड ज्वेलरी
- रंगीन चूड़े
Budget - friendly मेहंदी लुक (₹3000)
इस अवसर पर दुल्हन येल्लो या मस्टर्ड सूट पहने या फिर अगर आपके पास पुराना लहंगा रखा हों, तो उसे नए स्टाइल का कराकर पहन सकते हैं, थोड़ा नये स्टाइल का करने के लिए आपको नया दुपट्टा पहनकर उस पर बेल्ट लगा सकती हैं |
Note: ये ब्रांडेड नहीं ख़रीदे, इसकी जगह online सेल से या लोकल मार्किट से खरीद सकती हैं।
ज्वेलरी (₹600)
ज्वेलरी के लिए ताजे फूल की जगह फैब्रिक ज्वेलरी का आजकल चलन है आप उसे पहने
क्योकि ये सस्ती पड़ेगी |
DIY गजरा और हाथफूल
मेकअप भी मेहंदी फंक्शन के लिए आप स्वयं या फिर आपकी फ्रेंड, रिश्तेदार जो एक्सपर्ट हों, उनसे करवा सकती हैं |
- हेयरस्टाइल
- गजरा
- लो - बन और उसके साथ फूल लगाये यें भी आजकल बहुत ट्रेंड मे है ओपन वैवी हेयर
- पार्लर में नहीं जाकर आप खुद बना सकती हैं |
अब सवाल उठता हैं कि माहौल कैसे बनाये :
घर के लोग,फ्रेंड्स और रिलेटिव्स सभी ढोलक पर मेहंदी के गीत गाये गाना गाते समय परिवार
के लोग ताली बजाये ताकि गाने वाला खुश हो, देसी फोटोबूथ को चारपाई, मटका और फूलों से सजाये |
Trending 2026 Bridal Mehndi Design Ideas:
Modern Mandala & Lace Style:
इस मेहंदी को अगर आप लगवा रही हैं, तो आपको indo western skirt के साथ crop
top पहनना चाहिए | ज्वेलरी मे हाथफूल, स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने तो ये बहुत मॉर्डन लुक देता है |
White Coloured Mehndi:
बॉडी सेफ ink या glitter से लगाई जाती है ये आजकल बहुत ट्रेंड मे है और फोटो मे स्टाइलिश
लगती है |
Minimal & Back Hand Styles:
इस तरह कि मेंहदी मे सदा सफ़ेद या पीला सूट पहनते हैं ,और उसके साथ हल्का दुपट्टा पहनते हैं |
इस मेंहदी के साथ आप शरारा या गरारा पहन सकती हैं ज्वेलरी मे चन्दबाली इयररिंग्स,रंगीन चूड़े बहुत ट्रेंडी लगते हैं |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें