2026 की शादियों के लिए Best Budget Friendly Return Gifts
शादी के अवसर पर हम आजकल देखते हैं, कि
Gifts देने का बहुत चलन है,लेकिन क्या आपको पता है कि पहले ज़माने में ऐसा नहीं होता था, कुछ लोग शादी के बाद अपने गेस्ट्स को मिठाई का डिब्बा देते थे, अगर कोई afford नही कर सकता था तो वो गिफ्ट्स नहीं देता था इससे उसको कोई Inferiority Complex नही होता था, परन्तु आज सभी gifts देना चाहते हैं तो इसी बात को ध्यान में रखकर मैंने यहाँ गेस्ट्स को गिफ्ट्स क्या दें, इस आर्टिकल पर ब्लॉग लिखा है।
गिफ्ट्स मेहमानों को क्यों दें?
- गिफ्ट्स देकर लोग गेस्ट्स के प्रति आभार प्रकट करते हैं,।
- गेस्ट्स भी उन गिफ्ट्स को देखकर शादी की यादों को ताज़ा करते हैं।
घर की सजावट के लिए गिफ्ट्स
Urli Bowl:
Electric Diffuser Set:
इसके साथ मे एक essential oil की बोतल भी होती है।
किचन में काम आने वाले gift:
Copper bottle / 2 Tumbler
- इसमें रोज़ इस्तेमाल होने वाले copper या 2 गिलास भी इस gift में दे सकते हैं।
Ceremic Serving Platters:
- आजकल हम घर पर पार्टी आयोजित करते हैं तो प्लाटर्स यानि की serving tray
- या serving bowl स्नैक्स serve करने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।
Wooden Serving Tray:
- ये eco - friendly है, इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हुआ है, इसलिए इसको भी हम
- गिफ्ट मे दे सकते हैं।इस tray के साथ कोस्टर भी देते हैं।
Silver/ Brass Items:
- कई बार लोग चांदी के सिक्के, ब्रास की मूर्तिया बाउल भी देते है,
- क्योकि ये गिफ्ट्स लोगों को पसंद आते हैं।
Statue of Indian Deity:
- किसी भी शुभ अवसर पर ज्यादातर भगवान गणेश की प्रतिमा को देना सबसे शुभ माना जाता है।
- लोग (guests) इसे पाकर बहुत आभार व्यक्त करते हैं, कुछ लोग भगवान कृष्ण और राधा रानी की
- प्रतिमा देते हैं, ये भी गिफ्ट देने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
Dry Fruits in Potli Bags:
ये गिफ्ट भी बहुत उपयोगी साबित होता है, इसे सभी लोग खा सकते हैं,क्योकि ज्यादातर लोग
आजकल लोग मिठाई खाना पसंद नही करते हैं, इसलिए ये गिफ्ट के देना उचित है।
Luxury Gift Hamper (Chocolate)
यंग जनरेशन को इन दिनों चॉकलेट खाने का शौक होता है, इसलिए ये gift भी सभी को
पसंद आता है,अगर आप लोगों की पसंद का ध्यान रखकर gift दे रहे हैं, तो ये best option है।
Note: गिफ्ट देने से पहले,मैं आपको कुछ सुझाव देना चाहूँगी अगर आपको सही लगे तो
आप उस पर अमल करें।
- गिफ्ट को प्लास्टिक रेपर से pack करने की जगह गोल्डन गिफ्ट पेपर या
- गिफ्ट बैग का इस्तेमाल करें।
- गिफ्ट के साथ एक छोटा सा ' Thank You' note अवश्य लिखें या प्रिंट करा लें।
- गिफ्ट नोट के नीचे दूल्हा और दुल्हन का नाम जरूर लिखें।
How to save money?
गिफ्ट डायरेक्ट ना खरीदकर, होलसेल मार्किट से ख़रीदे, कई बार flipkart,amazon पर ऑनलाइन सेल होती है, उस पर भी कभी कभी सामान क्वालिटी वाइज ठीक मिल जाता है, लेकिन पहले एक या दो पीस खरीद लें फिर शादी से 20 - 25 दिन पहले आर्डर करें।
- आजकल फंक्शन के हिसाब से भी return gifts भी देने का चलन है।
Haldi Ceremony:
चूड़ी, बिंदी, येलो दुप्पटा, फूलों की ज्वेलरी देते हैं।
Mehandi Ceremony:
मेहंदी का कोन, गोटा पट्टी ज्वेलरी,चूड़ियाँ,पोटली बैग, सुहाग की पिटारी आदि।
- Village Theme Wedding पर मिट्टी के दिए और हर्बल gifts देने का चलन है।
गिफ्ट का चुनाव करते समय ध्यान देने योग्य कुछ खास बातें :
दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए costly गिफ्ट को मत दें, अपने बजट को ध्यान मे रखकर गिफ्ट दें
अगर आपका बजट बहुत कम है तो गिफ्ट के रूप मे Indoor Live Plant या Outdoor Live Plant
दें सकते हैं।बस,ये ध्यान रखें कि गिफ्ट की पैकिंग attractive हो और उसे ले जाने मे प्रॉब्लम ना हो
यानी कि बहुत ज्यादा भारी ना हो, प्लास्टिक बैग मे gift pack ना करें,इसकी जगह jute bag या
अट्रैक्टिव paper bag का इस्तेमाल करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें