Low Budget Wedding Decoration:कम खर्च में रॉयल लुक | Wedding Venue Selection Guide 2026:बजट और लोकेशन का सही तालमेल

इज़ीतोएब्सब्लॉस्पॉट.कॉम     Low Budget में बनेगी आपकी                  

             ड्रीम वेडिंग        

       कम पैसों में रॉयल वेडिंग लुक ✨

               सपना सा लगता हैं ना ! 

जी हाँ,अगर आप भी शादी के लिए venue और डेकोरेशन के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आप सही जगह आए हैं, इस आर्टिकल मे हम इसी बारे में चर्चा करेंगे इसलिए आप पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़े |

👌कम खर्च में खूबसूरत शादी सजावट 

🤔कम पैसों में ग्रैंड वेडिंग डेकोरेशन कैसे हो:

हम पहले से स्मार्ट प्लानिंग करके परफेक्ट Low Budget वेडिंग डेकोरेशन बहुत आसानी से कर सकते हैं :

डेकोरेशन करने से पहले हमें वेन्यू का चुनाव करना होगा 

Venue का चुनाव कैसे करें :

Venue गेस्ट्स लिस्ट पर निर्भर करता है, क्योकि ज़ब शादी तय होती है उसी दिन से घर के लोग लिस्ट बनाते हैं कि वे किन लोगों (near & dear) को शादी में आमंत्रित करेंगे, उसी लिस्ट के हिसाब से हम पता कर सकते हैं कि कितने लोगों को हमें शादी मे बुलाना है | यदि आपका बजट बहुत कम है और guests बहुत ज्यादा हैं तो आप इस आर्टिकल में Minimal Wedding Budget और Minimal Wedding Decoration Plan को अवश्य पढ़े |

  • 100 - 200 गेस्ट्स के लिए banquet हॉल बुक कर सकते हैं |
  • 200 - 500 गेस्ट्स के लिए लॉन/गार्डन बुक करें |
छोटा फंक्शन के लिए आप घर या कम्युनिटी हॉल में कम खर्च में कर सकते हैं ,लेकिन विवाह समारोह में हम जानते हैं कि वर पक्ष और वधू पक्ष के गेस्ट्स शामिल होते हैं और कई बार हमारा  सोशल सर्कल इतना बड़ा होता है कि हम को 700 के लगभग लोगों को invite करना है तो ऐसी स्थिति में हमको अलग तरह की प्लानिंग करनी होती है | 

700 - 1000 गेस्ट्स के लिए बड़ा लॉन, कान्वेंशन हॉल या ग्राउंड बुक कर सकते हैं |

  • 300 - 500 गेस्ट्स के लिए 

Wedding Budget Estimate:

  • 🏛️Venue: बड़ा हॉल / लॉन 
  • 2 लाख से 4 लाख 
  • मेट्रोपोलीटन सिटीज में ये बजट 5 लाख तक हो सकता है |

🍽️कैटरिंग का खर्चा :

  • ₹800 से ₹1500 per plate ( नार्मल से बहेतर menu)
  • अगर 500 गेस्ट्स हैं तो ₹1200 प्लेट्स के हिसाब से ₹6 लाख खर्चा आएगा |

डेकोरेशन 

  • 🌼सादा फूलों से डेकोरेशन और लाइटिंग का खर्चे  में 1 लाख लगेगा ,लेकिन आप अगर
  • 💫 रॉयल हैवी डेकोर ऑप्शन choose करते हैं, तो 3 लाख से लेकर 4.30 लाख का खर्चा आएगा |

DJ / साउंड / लाइट 

  • अनुमानित बजट 35000 - 1 लाख तक का खर्चा होगा |

पैसे बचाने के tips:

  • गेस्ट लिस्ट को हम कंट्रोल कर सकते हैं |
  • Off Season में venue, decoration team आदि को पहले बुक करें |
  • आजकल सिंगल फंक्शन के साथ कॉम्बो पैकेज का बहुत ट्रेंड है ,और ये किफायती भी है |
  • ज्यादातर लोग दिन मे शादी करना पसंद कर रहे हैं इससे लाइट का खर्चा नही होता है |

1000 गेस्ट्स के लिए : 

Minimal Wedding Budget: 

🏛️Venue:

  • बड़ा लॉन या कम्युनिटी हाल, जिसका खर्च 2 लाख से 5 लाख हों सकता है ,
  • ये लोकेशन पर निर्भर करता है| 

🍽️Catering 

  • ₹600 से लेकर ₹ 900 per प्लेट तो अगर 
  • 1000 गेस्ट्स है लगभग खर्चा 6 लाख से लेकर 
  • ₹9 लाख तक होगा 

💐Decoration:

यहाँ भी आपको सिम्पल flower स्टेज, बेसिक lightening, chairs   के  कवर, entry gate का खर्चा आएगा |
   ये है "Minimal Wedding Decoration"                   Plan की इमेज 

Photography / Videography:

  • इसमें 1.5 लाख से लेकर 2 लाख तक का खर्चा आएगा |

🕺💃DJ / Sound:

  • इसमें 50,000 से लेकर 1 लाख तक का खर्चा आएगा |

  • Estimated Total Budget
  • (Minimal Style - 1000 Guests)
  • Venue                 ₹ 3 लाख 
  • Catering             ₹ 8 लाख 
  • Decoration         ₹ 2 लाख 
  • Photography      ₹ 1.5 लाख 
  • Others               ₹ 2 लाख 
  • Total Approx      ₹ 15 लाख से 20 लाख 

800 - 1000 गेस्ट्स के लिए 

Wedding Budget Estimate:

🏛️Venue: (बड़ा हॉल, कन्वेंशन हॉल, ग्राउंड )

  • खर्चा 3 लाख से 8 लाख तक आता है 

🍽️कैटरिंग :

  • ₹900 से 1800 per plate(depend on menu)
  • जैसे : 1000 लोगों के लिए 1200 की प्लेट के हिसाब से खर्चा ₹12 लाख होगा 
  •         1000 लोगों के लिए अगर 1500 per प्लेट होगा 
  •           के हिसाब से खर्चा ₹15 लाख होगा 
         

✨🌼डेकोरेशन :

  • यदि हम simple और elegant डेकोरेशन करते हैं तो खर्चा 2 लाख से लेकर 5 लाख होगा  |
  • Grand या Theme based डेकोरेशन के लिए 6 लाख से लेकर 12 लाख तक खर्चा होगा |

🕺💃DJ / साउंड / लाइटनिंग :

  • इसका खर्चा लगभग 50,000 से लेकर 2 लाख तक हों सकता है |

💥Photography/

     Videography:

  • लगभग 1 लाख से लेकर 3 लाख तक खर्च होगा 
  • कुल अनुमानित राशि :
  • सिम्पल वेडिंग : ₹ 20 लाख - ₹30 लाख 
  • ग्रैंड वेडिंग : ₹ 35 लाख - ₹ 60 लाख 
  • लकजरी वेडिंग : ₹ 70 लाख 

🤔खर्च कंट्रोल कैसे करें ? 

  • कॉम्बो पैकेज ( वेन्यू , डेकोर और कैटरिंग एक साथ पैकेज बुक करें )
  • रात का फंक्शन करने की जगह दिन में करें |
  • स्टेज डेकोरेशन पर ही फोकस करें, पूरे लॉन मे डेकोरेशन ना करवाये |
  • लिमिटेड डिश मेनू मे रखें |
  • रिसेप्शन अलग से ना रखें |
  • डिजिटल card ही (online) भेजे |
  • शादी हों सके तो दिन मे ही रखें ,ताकि लाइट का खर्चा कम हो |

 Estimated Total:

  • कैटरिंग      ₹ 14 लाख 
  • वेन्यू          ₹8 लाख
  • डेकोर        ₹ 4 लाख 
  • फोटो         ₹ 2 लाख
  • DJ           ₹  1.5 लाख 
  • Misc        ₹  2 लाख 
  • Total        31 लाख से 32 लाख तक 

👍Minimal Wedding Decoration Plan:

🌼Single Color Theme:

  • केवल 1 या 2 रंगों का ही यूज़ करें |

  • White and Green 
  •          या 
  • White and Yellow

  • इस थीम में ज्यादातर दो रंगों का ही इस्तेमाल करते हैं बहुत अधिक रंगों का यूज़ ना करें तभी 
  • क्लासी लुक आता है |

✨Stage Focus Decoration: 

  • बैकड्राप पर केवल फूलों से बना arch लगाये |
  • परदे या दुपट्टे के साथ फैरी लाइट्स लगा सकते है इसके अतिरिक्त 2 फ्लावर स्टैण्ड साइड में 
  • सजा सकते हैं, पूरे वेन्यू मे बहुत ज्यादा डेकोरेशन की जरूरत नहीं है |

👌Soft lightening:

  • अगर आपको लगता है कि कैंडल या दीये indoor जलाने से कोई नुकसान नहीं होगा,
  •  तो जलाये क्योकि lightening ही समारोह में 50% रॉयल लुक देती है |

🏛️प्रवेश द्वार simple होना चाहिए :

  • वहां केवल फ्लावर रिंग हों या फिर एक छोटा arch हो ,नाम का बोर्ड भी सिम्पल रखें |

💐Guest Area Minimal:

  • 4 से लेकर 6 सेंटर टेबल उन पर fake flowers रख सकते हैं कुर्सी पर सिम्पल रिबन
  •  से डेकोरेट करें 

इस पिक्चर में तो बहुत ही कम पैसा लगा हो ,ऐसा प्रतीत होता है लेकिन क्या आप ऐसी शादी की सजावट से सहमत हैं यदि हैं तो कमेंट मे मुझे बताये |


इस तरह की सजावट के लिए खर्चा करीब 2लाख से 3 लाख तक होगा |

Approx Budget 

  • Stage Decor     ₹50,000 से ₹1.5लाख 
  • Lightening       ₹30,000 से ₹70,000 
  • Entry Gate       ₹20,000 से ₹40,000 
  • Guest Setup    ₹30,000 से ₹60,000 
  • Total  हुआ  1.5 लाख से लेकर 3 लाख तक
  



टिप्पणियाँ