Navratri 2026: माता के आगमन के लिए खूबसूरत डिज़ाइन | Easy & Beautiful Navratri Rangoli Design




जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 11 अक्टूबर, 2026 से नवरात्री का त्यौहार मनाया जायेगा, मेरी तरफ से आप सभी को नवरात्री की शुभकामनायें |

प्रिय मित्रगण,

आप सभी को नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ!

 यह पवित्र पर्व माता दुर्गा की आराधना और उनके नौ रूपों की उपासना का समय है। इस अवसर पर हम अपने घरों में माता का स्वागत हर्ष और उल्लास के साथ कर सकते हैं।

माँ का स्वागत करने के लिए सबसे पहले अपने घर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। दरवाजे पर रंगोली बनाएं और दीप जलाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

 माँ के आगमन के लिए एक सुंदर पूजा स्थल तैयार करें, जहां आप प्रतिदिन उनकी पूजा कर सकें। नौ दिनों तक व्रत रखें और माँ दुर्गा की कथा सुनें या पढ़ें। 

भजन-कीर्तन और आरती के माध्यम से माँ को प्रसन्न करें और उनके प्रति अपनी भक्ति प्रकट करें। परिवार और मित्रों के साथ मिलकर भंडारा या कन्या पूजन का आयोजन करें, इससे समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

आशा है कि माँ दुर्गा की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होगा। जय माता दी!

सप्रेम,
[अनुभा]

माँ का स्वागत रंगोली बनाकर करें 


नवरात्री पर हम माता के आगमन का बड़ी उत्सुकता से इंतजार करते हैं, उनके स्वागत के लिए घर को सुसज्जित कर हर दिन अलग तरह की रंगोली सजाते हैं। घट स्थापना के बाद हम वहाँ किसी शांत जगह पर
रंगोली बनाते हैं।

नवरात्री रंगोली डिज़ाइन 

नवरात्री के दिनों में रंगोली पीले, नीले और लाल रंगों का प्रयोग करके बनाते हैं। माता रानी की कृपा पाने के लिए हमको कुछ पवित्र प्रतीक चिन्हॉ का भी उपयोग करना चाहिए।

वो शुभ चिन्ह हैं : माता के चरण, कलश, स्वास्तिक, कमल का फूल, ये सभी माता रानी को अत्यंत प्रिय हैं, और घर सकरात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Easy रंगोली डिज़ाइन (for Durga Pooja)

रंगोली बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि रंगोली प्राकृतिक चीजों से बनी हो क्योकि माता को प्राकृतिक चीजें ही पसंद हैं तो आइये जानें वो कौन सी चीजें हैं :

अक्षत (चावल ) और हल्दी को पीसकर हम उनका प्रयोग रंगोली बनाने में करते हैं, इसके अलावा आटा का भी उपयोग किया जाता है।
कुछ लोग अलग अलग रंग की दालो का भी प्रयोग कर रंगोली बनाते हैं।

Vibrant Festive Rangoli

कई बार लोग केवल रंग बिरंगे फूलों की पंखुरियो का भी इस्तेमाल करते हैं,जो देखने में भी अच्छा लगता है और बनाना बहुत सरल होता है।

रंगोली बनाने के लिए कुछ आसान ट्रिक :

अगर आप freehand रंगोली नही बना सकते तो छोटे छोटे dot बनाकर रंगोली बनाने की कोशिश करें। इसके अतिरिक्त आप चूड़ी या छलनी की सहायता से रंगोली को सुन्दर बना सकते हैं। आजकल तो रंगोली बनाने के बाद, रंगोली के हर कोने में दिया 🪔रखने का ट्रेंड है।

ट्रेडिशनल इंडियन रंगोली 

दियों के रखने से रंगोली में चार चाँद लग जाते हैं, और लोगों को भी बहुत भाती है। रंगोली आप घर के मुख्य द्वार पर या फिर पूजा के कमरे में बना सकती हैं।

नवरात्रि के दौरान माता के स्वागत के लिए रंगोली बनाना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। रंगोली को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर बनाकर देवी को आमंत्रित किया जाता है और यह  दर्शाता है कि हम माता का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रंगोली बनाने की यह परंपरा भारतीय संस्कृति में सौंदर्य और कला के प्रति सम्मान को भी दर्शाती है।

रंगोली बनाने के लिए आमतौर पर रंगीन पाउडर, चावल का आटा, फूलों की पंखुड़ियाँ, हल्दी, और सिंदूर का प्रयोग किया जाता है। कुछ लोग रंगीन चाक का भी उपयोग करते हैं। इन सामग्रियों से विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन बनाए जाते हैं, जो त्योहार की खुशी और उल्लास में वृद्धि करते हैं। रंगोली बनाते समय धैर्य और रचनात्मकता की आवश्यकता होती है, जिससे यह एक ध्यानपूर्ण और आनंददायक गतिविधि बन जाती है।

सिंपल माता फुटप्रिट्स रंगोली 

टिप्पणियाँ