माता का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए
कौन से रंग के परिधान पहनें 🥻
इसके साथ अगर हम माता को जो चीजें पसंद हैं उनका ध्यान रखते हुए पूजन🙏 करें
तो हमारी पूजा अवश्य सफल होगी।
अष्ठमी पर माता की कृपा पाने के लिए किन रंगों के वस्त्रों का चयन करें, ये आज हम
इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे।
अधिकांश रूप से लोगों का मानना है कि माता को लाल रंग विशेष रूप से प्रिय है इसलिए
आप इन रंगों के परिधान का चुनाव कर सकती हैं।जैसा कि आज कल महिलायें साड़ी पहनना
नही चाहती हैं, क्योकि साड़ी 🥻पहनने में समय बहुत लगता है, इसके अलावा ज्यादातर लेडीज
जॉब करती हैं, इस वजह से उनके पास समय की कमी होती है और वे सूट पहनना अधिक
पसंद करती हैं।
इसके अतिरिक्त माता को प्रेम और करुणा की देवी माना गया है, माता की कृपा पाने
के लिए गुलाबी रंग का सूट, शरारा या गरारा भी पहना जा सकता है, ये रंग सौम्यता का
प्रतीक है, इसलिए माता की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए गुलाबी रंग की पोशाक पहनना
अति उत्तम है।
बैगनी रंग को दिव्य ऊर्जा प्रदान करने वाला माना गया है, इसलिए इस रंग को पहनना भी बहुत शुभ मानते हैं। ये भी लोगों का मानना है कि ये रंग आध्यात्मिक शक्ति देता है, इसलिए इस रंग का ड्रेस या साड़ी 🥻भी पहन सकते हैं।
अगर आप माता की चौकी या जागरण में जा रहें हैं तो हल्की ज्वेलरी और मेकअप करे,
लाल अथवा गुलाबी रंग के वस्त्रों का ही चुनाव करें।
अष्ठमी वाले दिन माता को अगर हम हलवा, काले चने का भोग माता लगाते हैं, तो बहुत
शुभ फल मिलता है ऐसा मानना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें