इस बैसाखी को बनाएं थोड़ा खास, फेस्टिव लुक के लिए टॉय करें ये ट्रेडिशनल आउटफिट। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पहनें ऐसा सूट जो बदल दे आपका लुक
Baisakhi 2026: बैसाखी पर पहनें ऐसा सूट जो बदल दे आपका लुक
🌼महिलाओं के लिए outfit ideas
लहंगा -चोली
अगर आप थोड़ा ग्रैंड लुक देना चाहते हैं तो ये इसका चुनाव करना उपयुक्त है। कोशिश करें कि आप मिरर वर्क या फिर गोटा पट्टी डिज़ाइन ही चुनें।
अनारकली सूट
इसके अलावा अनारकली सूट भी आजकल फैशन में है, ये सूट देखने में फ्लोई व शानदार लगता है, फेस्टिवल पर लाइट embroidery का सूट अच्छा लगेगा।
पटियाला सूट
ये सूट ब्राइट कलर्स के ही चुनें, जैसे पीला, नारंगी, गुलाबी या हरा। इस सूट के साथ फुलकारी दुप्पटा आपके लुक में चार चाँद लगा देगा। ये भंगड़ा और गिद्धा करने के लिए बहुत आरामदायक होती है। ये सूट इस पर्व के लिए परफेक्ट मानी जाती है।
फुलकारी वर्क सलवार -कमीज़
इसके साथ अगर आप झुमके और जूती पहनेंगे तो आप भीड़ में अलग ही दीखेंगे। ट्रेडिशनल embroidery आपको फेस्टिव वाइब देती है।
शरारा सेट
मॉडर्न लुक देने के लिए हल्के वर्क वाला शरारा सेट भी पहना जा सकता है, जो कि आजकल बहुत ट्रेंड में है।
लुक को आधुनिक टच देने के लिए कानों में बड़े झुमके, हाथों में बहुत सारी चूड़ियाँ और पैरों में
कढ़ाई वाली पंजाबी जूती पहनना नहीं भूलें, इसे पहनकर आपके लुक में अलग ही ग्रेस आ जायेगा।
पंजाबी परांदा, जो कि चोटी में बांधते हैं, ये आपके लुक को उत्सव के लिए पूरी तरह से रेडी कर देगा।
आप मल्टी कलर या गोल्डन परांदा चोटी में लगाकर एक रॉयल लुक दे सकती हैं।
कुंदन और मोती का चौकर
इसमें बारीक़ कुंदन वर्क और नीचे लटके मोती होते हैं, ये बहुत शानदार लगता है।यदि आप भारी neclace नहीं पहनना चाहती, तो आप बड़े साइज के चाँदबलियाँ पहन सकती हैं। अपने सूट के हिसाब से मिलते जुलती कांच की चूड़ियाँ या कड़े पहन सकते हैं। मांग टीका के बगैर तो ट्रेडिशनल लुक अधूरा माना जायेगा, इसलिए आप एक छोटा मांग टीका अवश्य पहनें।
बैसाखी पर पुरुषों के लिए परिधान
पुरुषों के लिए ट्रेडिशनल कुर्ता पजामा और जैकेट का कॉम्बिनेशन इस पावन पर्व पर बेस्ट ऑप्शन है।
कुर्ता पजामा और नेहरू जैकेट
सिल्क या कॉटन का कुर्ता पजामा सेट और साथ में मैचिंग या कॉन्ट्रैस्टिंग नेहरू जैकेट पहनना आपको एक एलीट लुक देगा। इसके अतिरिक्त बैसाखी के लुक को पूरा करने के लिए पगड़ी,
विशेष महत्व रखती है।
रंगों का चुनाव करते समय ये ध्यान रखें, सरसों के खेत की याफ दिलाने वाला पीला रंग या फिर
केसरिया रंग इस दिन पहनना सबसे उत्तम होता
है।अप्रैल की गर्मी को ध्यान में रखते हुए आप इस अवसर पर कॉटन या रेयान जैसे हलके फैब्रिक का चयन करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें