अगर आप भी बच्चों को छुट्टियों मे कहीं ले जाना चाहते हैं तो आप सही आर्टिकल पर आये हैं।गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ऐसी जगह चुनना अच्छा रहता है जहाँ मौसम ठंडा, प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर और घूमने के लिए कई आकर्षण हों। यदि आप उत्तर भारत से हैं, तो ये स्थान बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं:
1. Manali
इसके मुख्य आकर्षण हैं सोलंग वैली, हड़िम्बा देवी टेम्पल,रोहतांग दर्रा (मौसम के अनुसार खुला हो तो),पैराग्लाइडिंग, ज़िपलाइन, रिवर राफ्टिंग
2. Nainital
यहाँ के मुख्य आकर्षण केंद्र हैं : नैनी लेक, स्नो व्यू प्वाइंट, मॉल रोड, बोटिंग और रोपवे
आप बच्चों के साथ इस जगह भरपूर आनंद
ले सकते हैं।
यदि आपका बजट ₹6,000–15,000 प्रति व्यक्ति है, तो आप आराम से घूमने का प्लान
बना सकते हैं।
3. Mussoorie
मसूरी के मुख्य आकर्षण केंद्र हैं: केम्पटी फॉल्स, गन हिल, कैमेल्स बैक रोड, लाल टिब्बा
लिए ये आदर्श जगह है।
4. Shimla
शिमला के मुख्य आकर्षण हैं: द रिज, मॉल रोडकुफ़री, जाखू मंदिर
जाखूं मंदिर, देखने के लिए पर्यटक विशेष रूप से आते हैं, उसमें भी बजरंगबली हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के दर्शन करने के लिए आते हैं,
आप भी वहाँ जाये, तो अवश्य ही हनुमान जी की का आशीर्वाद प्राप्त करें।
यहाँ आने के लिए प्रति व्यक्ति बजट ₹8,000–18,000 होता है।
5. Srinagar
श्रीनगर के मुख्य आकर्षण हैं : डल लेक,
शिकारा राइड, मुगल गार्डन, गुलमर्ग और पहलगाम की सैर
लेकिन अगर आप का बजट कम है, तो यहाँ कुछ जगह हैं जहाँ जाकर आपको अच्छा लगेगा, ये कम बजट में यात्रा (₹5,000–10,000)
ऋषिकेश, हरिद्वार, लैंसडौन
परिवार के साथ आप नैनिताल, मसूरी, शिमला
जा सकते हैं
यदि आप दोस्तों के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आप मनाली, ऋषिकेश, श्रीनगर।
यदि आपके पास केवल 2 दिन की छुट्टी है और आप गाज़ियाबाद/दिल्ली क्षेत्र से यात्रा कर रहे हैं, तो बहुत दूर जाने की बजाय पास के पर्यटन स्थलों का चयन बेहतर रहेगा।
विकल्प 1: Nainital (सबसे लोकप्रिय)
यदि घर से पहले दिन आप सुबह जल्दी प्रस्थान करेंगे, तो दोपहर तक नैनिताल पहुँच जायेंगे, वहाँ पर (यानि कि )नैनी झील में बोटिंग करना लोगों को बहुत भाता है। इसके अतिरिक्त मॉल रोड पर घूमना भी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
दूसरे दिन आप, स्नो व्यू प्वाइंट, नैना देवी मंदिर
देखने के बाद शाम को वापस लौट सकते हैं, यहाँ घूमने का अनुमानित खर्च ₹4,000–8,000 प्रति व्यक्ति आयेगा, इसलिये आप जाने से पहले
इस हिसाब से बजट बना लें।
अगर आप मसूरी जाना चाहते हैं तो आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, मॉल रोड, लाल टिब्बा जा सकते हैं, वहाँ जाने का खर्चा लगभग ₹4,000–9,000 प्रति व्यक्ति होगा।
ऋषिकेश
पहले दिन आप त्रिवेणी घाट, गंगा आरती, लक्ष्मण झूला क्षेत्र, इन स्थानों का भ्रमण
कर सकते हैं।
इसके बाद दूसरे दिन रिवर राफ्टिंग (यदि रुचि हो), स्थानीय कैफे और घाट दर्शन के बाद आप
वापस लौट सकते हैं।इन स्थलों पर जानें का खर्च लगभग ₹3,000–7,000 प्रति व्यक्ति होगा।
विकल्प 4: लैंसडौन भी एक अच्छा विकल्प है घूमने जाने के लिए क्योकि इस जगह कम भीड़भाड़ होती है, और शांत वातावरण होता है,
यहाँ का प्राकृतिक दृश्य बहुत मनोरम होता है।
यहाँ जाने का खर्च ₹3,000–6,000 प्रति व्यक्ति आएगा।
यदि आपका बजट कम है, और आपको 2 दिन मे ही घूमना है तो इसके लिए मेरा सुझाव है कि आप परिवार के साथ — नैनीताल
या
दोस्तों के साथ — ऋषिकेश
या
अगर आपको शांत वातावरण पसंद है और प्राकृतिक दृश्यों के लिए विशेष रूप से आप —आप लैंसडाउन जा सकते हैं।
मसूरी भी एक अच्छा विकल्प है गर्मियों मे
पहाड़ और घूमने-फिरने का संतुलन आपको
यहाँ मिलेगा।
Rishikesh
अगर आप घाट के साथ - साथ मंदिर भी घूमते हैं तो हॉस्टल या बजट गेस्ट हाउस कुल मिलाकर
एक व्यक्ति (आपका खर्चा)का खर्च ₹2,500–5,000 होगा।
आगरा वैसे तो गर्मियों मे नहीं जाना चाहिए, लेकिन ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बच्चों के लिए
लाभदायक है, यहाँ विश्व प्रसिद्ध ताजमहल,आगरा फ़ोर्ट दोनों को आप
एक दिन में भी घूम सकते हैं, और खर्चा ₹1,500–4,000 प्रति व्यक्ति होगा।
खर्च कम करने के उपाय
ट्रेन/सरकारी बस का उपयोग करें।
ऑनलाइन पहले से टिकट बुक करें।
दोस्तों के साथ कमरा साझा करें।
स्थानीय भोजनालयों में खाना खाएँ।
सप्ताहांत की बजाय कार्यदिवस में यात्रा करें।
यदि आपका बजट ₹3,000 से भी कम है, तो एक-दिवसीय यात्रा (Agra, Haridwar या Rishikesh) सबसे किफायती विकल्प रहेगी।
2 दिन के लिए ₹4,000–5,000 का बजट अधिक आरामदायक रहेगा।
₹4,000 के बजट में 2 दिन की यात्रा आराम से हो सकती है, खासकर यदि आप गाज़ियाबाद/दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं।
सबसे अच्छा विकल्प: Haridwar + Rishikesh
अनुमानित खर्च
बस/ट्रेन (आना-जाना) ₹800–1,200
होटल (1 रात) ₹800–1,500
भोजन ₹600–1,000
स्थानीय यात्रा ₹300–500
कुल ₹2,500–4,000
दिन 1
आप सुबह हरिद्वार पहुँचें और हर की पौड़ी पर स्नान और दर्शन करें, शाम को गंगा आरती देखें।
हरिद्वार में रात्रि विश्राम करें।
दूसरे दिन सुबह ऋषिकेश जाएँ। वहाँ त्रिवेणी घाट और लक्ष्मण झूला घूमें।चाहें तो छोटी राफ्टिंग गतिविधि कर सकते हैं।शाम को वापस लौट सकते हैं।
यदि आपको पहाड़ पसंद हैं तो लैंसडौन भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, ₹4,000 के आसपास हो सकता है, लेकिन परिवहन थोड़ा महंगा पड़ सकता है।
वैसे ₹4,000 में मेरी पहली पसंद है :
1. हरिद्वार + ऋषिकेश (सबसे किफायती)
2. लैंसडाउन (शांत वातावरण)
3. आगरा (इतिहास और दर्शनीय स्थल)
अब आप अपनी सुविधा अनुसार देख लें, कौन सी जगह आपके लिए सही रहेगी। अगर हो सके, तो मुझे आप कोई और जगह जहाँ आप जा रहे हो, या जाना चाहते हों, कमैंक्ट कर बताये।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें